Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात में वाघेला देंगे कांग्रेस को तगड़ा झटका, उठाएंगे ये कदम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। गुजरात के बड़े नेता और सूबे के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला आज अपने जन्मदिन के दिन संवेदना समारोह के जरिए पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

जन्मदिन के बहाने वाघेला ने अपने समर्थकों का जमावड़ा बुलाया है हालांकि, कांग्रेस ने अपने नेताओं से वाघेला के कार्यक्रम में जाने को मना किया है। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए वाघेला गुट को जिम्मेदार माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में गुजरात में हुई क्रॉस वोटिंग के पीछे भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ही रणनीति मानी जा रही है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गुजरात में सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग हुई। बीजेपी के प्रेजिडेंट कैंडिडेट रामनाथ कोविंद को अनुमान से 11 वोट अधिक मिले।

माना जा रहा है कि वाघेला के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कई विधायक, सांसद और समर्थक आएंगे। इस कार्यक्रम के जरिए वाघेला अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे और माना जा रहा है कि वह कांग्रेस को छोडऩे का ऐलान कर सकते हैं।

वाघेला का अगला कदम जो भी हो, लेकिन एक बात तो साफ है कि इससे कांग्रेस का भारी नुकसान हो सकता है। वह पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। 15 दिन पहले उन्होने गांधीनगर में एक सम्मेलन किया था, जिसमें कांग्रेस के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending