Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात भाजपा में बगावत, रात भर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे अमित शाह

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। शुक्रवार को चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी की। हालांकि यह लिस्ट जारी होते ही पार्टी में कई लोग नाराज हो गए। कई नेता टिकट न मिलने से बेहद खफा हैं और उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए हैं। हालात इतने खराब हो गए कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोर्चा संभालना पडा। अमित शाह रात भर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे।

शुक्रवार को भाजपा ने उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी की। जिसके बाद पार्टी के भीतर से बगावत के सुर उठने लगे। कई नेता टिकट न मिलने से बेहद नाराज नजर आये। इन नेताओं की नाराजगी का आलम यह था कि उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा पकड़ा दिया। हालांकि इसी के तुरंत बाद नाराज पार्टी नेताओं को मनाने के लिए अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया।

सूची आनी के बाद भरूच जिला पंचायत के सदस्य वल्लभ पटेल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। पटेल ने अंकलेश्वर सीट से टिकट मांगा था। इसके साथ दशरथ पुवार ने जिला बीजेपी महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पादरी जिला पंचायत और तहसील पंचायत के नेता कमलेश पटेल ने इस्तीफा लिख दिया। वडोदरा माहामंत्री चैतन्य सिंह झाला ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

अमित शाह को शुक्रवार देर रात को बीजेपी दफ्तर में देखा गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह डैमेज कंट्रोल की हर मुमिकन कोशिश करते रहे। हालांकि, उनकी कोशिश क्या रंग लाती है, यह अभी देखना होगा।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending