Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गाय की शरण में ममता बनर्जी सरकार, उठाया बड़ा कदम

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार अब राजनीति के लिए गाय की शरण में पहुंच गई है। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसे देखते हुए ममता सरकार ने ऐलान किया है कि ग्रामीण इलाकों में हर एक परिवार को तोहफे के रूप में गाय दी जाएगी। हालांकि सरकार का कहना है कि इस परियोजना का पंचायत चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।

पशु संसाधन विकास मंत्री स्वपन देवनाथ ने बुधवार को कहा कि इस परियोजना का मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और राज्य में दूध का उत्पादन बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही ग्रामीण परिवारों को चिकन और बकरियां वितरित कर चुके हैं। इस साल हम इसमें गाय की बछिया को जोड़ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, गाय वितरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ये सारी प्रक्रिया आने वाले कुछ महीनों में पूरी की जाएगी। देबनाथ ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल में दुग्ध उत्पादन 16 फीसदी बढ़ा है। हालांकि, यहां भी थोड़ी खामिया हैं और हम इसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

पहले चरण में बीरभूम जिले में दो हजार गाय बांटने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद दूसरे जिलों में भी यह काम शुरू होगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending