Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गायों का मीट खाना बंद करें मुस्लिम: आजम खान

Published

on

उत्तर प्रदेश, गायों, योगी सरकार, आजम खान

Loading

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश मे अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार की कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सोमवार को देश भर में गायों सहित अन्य जानवरों के काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की। सपा नेता ने मुस्लिम समुदाय को मीट न खाने की सलाह भी दी है।

उत्तर प्रदेश, गायों, योगी सरकार, आजम खान

देश में कानूनों में समानता पर बल देते हुए खान ने कहा, ‘देश भर में गायों के काटे जाने पर प्रतिबंध होना चाहिए। ऐसा क्यों है कि यह केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कानूनी है और अन्य राज्यों में गैर-कानूनी हैं।

राज्य में वैध बूचड़खानों के चलने की अनुमति दिए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए खान ने कहा, ‘इसका मतलब यह है कि यदि जानवर वैध कसाईखानों में काटे जाते हैं तो यह ठीक है लेकिन यही जानवर यदि अवैध बूचड़खानों में काटे जाते हैं तो यह गलत है।’

गौरतलब है कि अवैध बूचड़खानों पर लगी रोक के खिलाफ यूपी के मीट कारोबारी अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं. जबकि राज्य सरकार का कहना है कि वह केवल अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई कर रही है।

खान ने कहा, ‘यह वैध, अवैध की चीजें बंद होनी चाहिए। सभी बूचड़खाने बंद होने चाहिए। किसी भी जानवर को नहीं काटा जाना चाहिए।’ खान ने जैन समुदाय का हवाला भी दिया जो चिकन और बकरे के काटे जाने की भी मनाही करता है। सपा नेता मुस्लिमों को मीट न खाने की सलाह भी दी है। खान ने कहा, ‘इस्लाम में मीट खाना अनिवार्य नहीं किया गया है उलेमाओं को लोगों से अपील करनी चाहिए कि वे मीट न खाएं।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending