Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमिताभ ठाकुर मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी प्रगति रिपोर्ट

Published

on

खनन मंत्री गायत्री प्रजापति, गायत्री प्रजापति, खनन मंत्री, हाई कोर्ट, आईपीएस

Loading

खनन मंत्री गायत्री प्रजापति, गायत्री प्रजापति, खनन मंत्री, हाई कोर्ट, आईपीएस

गायत्री प्रजापति

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर द्वारा खनन मंत्री गायत्री प्रजापति, महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी तथा अन्य के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दर्ज एफआईआर के सम्बन्ध में दायर याचिका में बुधवार को पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।

जस्टिस अजय लाम्बा और जस्टिस डॉ विजयलक्षी की बेंच ने गोमतीनगर के निरीक्षक द्वारा विवेचना के सम्बन्ध में दी गयी प्रगति आख्या से नाखुशी जाहिर करते हुए सीओ गोमतीनगर को अपने स्तर पर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी।

नूतन ने मंत्री सहित अन्य लोगों पर षडयंत्र के तहत उनके और उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में फर्जी मुकदमा लिखवाने के सम्बन्ध में मुकदमा लिखवाया है और स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर इन मामलों की सीबीआई से विवेचना हेतु याचिका दायर की है।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending