Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खूब भिगोएगा मानसून, मौसम विभाग ने 98 फीसदी बारिश का दावा किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस साल मानसून में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का दूसरा पूर्वानुमान जारी कर दिया। विभाग के अनुसार इस साल जून से सितंबर के बीच जमकर बारिश होगी। जुलाई में 96 फीसद और अगस्त में 99 फीसद बारिश की संभावना है। खेती-किसानी और अर्थव्यवस्था के लिए यह खबर राहत भरी है।

इससे पहले अप्रैल में मौसम विभाग ने मॉनसून में 96 फीसदी बारिश का अनुमान जताया था। भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल के.जे. रमेश ने कहा कि अल-नीनो के बाधा पैदा होने की संभावनाएं कम होने के चलते बारिश के अनुमान में यह सुधार किया गया है। कुल मिलाकर औसत का 98 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। सबसे अच्छी बारिश मध्य भारत में होने की उम्मीद है। मध्य भारत में औसत का 100 फीसदी बारिश का अनुमान है।

देश के पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 13 से 14 जून तक मानसून प्रभावी हो जाएगा। दिल्ली सहित मध्य एवं उत्तरी भारत में 25 जून के बाद पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक मॉनसून पूरे देश में फैल जाएगा। हालांकि केरल में समय से पहले दस्तक देने के बाद मॉनसून की चाल थोड़ी धीमी पड़ गई है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक में मॉनसून को आने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। इससे पहले 5 जून तक मॉनसून को कर्नाटक में दस्तक देने का अनुमान था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending