Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोविंद, मोदी ने इंदिरा गांधी को जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविंद ने ट्वीट किया, राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जन्म शताब्दी पर याद कर रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, दादी मैं आपको बेहद प्यार और खुशी के साथ याद कर रहा हूं। आप मेरी गुरु और मार्गदर्शक हैं। आप मुझे शक्ति देती हैं..इंदिरा 100।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुखर्जी ने ट्वीट किया, इंदिरा गांधी को उनकी जन्म शताब्दी पर याद कर रहा हूं। उनके दृढ़ संकल्प, विचारों की स्पष्टता और निर्णायक कार्यो ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व बनाया। नि:संदेह और सही मायने में भारत की लौह महिला।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था।

वह भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं।

वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। उसके बाद दोबारा वह 14 जनवरी 1980 से लेकर अपनी हत्या के दिन 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं।

Continue Reading

नेशनल

अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस और 16 अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading

मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस और 16 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुंबई बीजेपी के पदाधिकारी प्रतीक करपे ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शाह का फर्जी वीडियो आरोपी व्यक्तियों द्वारा उन्हें बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से व्यापक रूप से साझा किया गया था। शिकायत के अनुसार, फर्जी वीडियो में शाह को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण अधिकारों में कटौती की घोषणा करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, करपे ने कहा कि मूल वीडियो, जहां से यह फर्जी वीडियो बनाया गया है, उसमें पूरी तरह से अलग शब्द और अर्थ हैं।

आरोपी व्यक्तियों ने भाषण का डीप फेक वीडियो बनाया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत डीप फेक वीडियो को हटाना चाहिए और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए, जिन्होंने इसे विभिन्न जातियों में व्यवधान, दुश्मनी और नफरत पैदा करने के इरादे से साझा किया।

 

Continue Reading

Trending