Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल : सोनिया गांधी से पार्टी की राज्य इकाई अध्यक्ष चुनने का आग्रह

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| केरल में कांग्रेस ने सोमवार को प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी की राज्य इकाई अध्यक्ष और केरल के एआईसीसी सदस्यों को चुनने के लिए अधिकृत किया। राज्य इकाई ने यह भी कहा कि उसके पास 33.84 लाख पार्टी कार्यकर्ता हैं जोकि देश के बाकि हिस्सों में पार्टी की किसी भी इकाई के सदस्यों से अधिक हैं।

पार्टी के राज्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन नाचियप्पन ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने औपचारिक रूप से अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के चारों स्तरों पर पार्टी के नेताओं को भी चुन लिया है।

नाचियप्पन ने कहा, सोमवार को यहां आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्य के पार्टी अध्यक्ष और केरल के एआईसीसी सदस्यों का चयन करने के लिए अधिककृत करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending