Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल में डीएम की रोक को दरकिनार कर मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया

Published

on

केरल, डीएम, आरएसएस, मोहन भागवत, भागवत, तिरंगा

Loading

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केरल के पलक्कड़ में तिरंगा फहराया। हालांकि वहां के डीएम ने ऐसा करने से मना किया था।

डीएम का आदेश था कि कोई भी राजनेता स्कूल में तिरंगा ना फहराए। फिर भी ऐसा किया गया। बता दें कि स्थानीय डीएम का आदेश था कि उस स्कूल में कोई भी टीचर या कोई चुना हुआ व्यक्ति ही
तिरंगा फहराए।

गौरतलब है कि भाजपा और आरएसएस पिछले काफी समय से केरल में अपनी पैठ बनाने में जुटी हैं। केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर हमले और हत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।

आरएसएस ने पहली बार 2002 में नागपुर में तिरंगा फहराया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी केरल में पार्टी नेताओं के खिलाफ होने वाले हादसों को लेकर कई बार अलग–अलग सार्वजनिक मंचों से आवाज उठा चुके हैं।

उधर, लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आजादी के पावन पर्व पर देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। आज देश पूरा देश आजादी के पर्व के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी मना रहा है। मेरे सामने बाल कन्हैया भी बैठे हैं।

सुदर्शन चक्र धारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत के हम सभी धनी हैं। देश की आजादी के लिए जिन-जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है, यातनाएं झेली हैं, बलिदान दिया है। त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा की है, ऐसे सभी महानुभावों और माता-बहनों को लाल किले की प्राचीर से, 125 करोड़ भारतीयों की तरफ से
शत-शत नमन।

यह भी पढ़े: CRPF कमांडेंट चेतन चीता समेत 5 जवानों को कीर्ति चक्र

यह भी पढ़े: पाकिस्‍तानी सिंगरों ने गाया जन–गण–मन, Video जबरदस्‍त हो रहा ट्रेंड

 

 

 

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending