Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केरल निकाय चुनाव में वाम आगे, यूडीएफ पीछे

Published

on

Loading

तिरुवंनतपुरम| केरल में निकाय चुनाव के लिए शनिवार को हो रही मतगणना के अब तक के रुझान में वाम विपक्ष आगे है। वहीं, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कांग्रेस पीछे है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पैठ बनाई है। शुरुआती दो घंटों की मतगणना में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 413 ग्राम पंचायतों में बढ़त बनाए हुए है। यूडीएफ 328 में जबकि भाजपा 33 ग्राम पंचायतों में आगे है।

वहीं, ब्लॉक स्तर पर एलडीएफ 93 और यूडीएफ 56 पर आगे चल रहे हैं, जबकि जिला पंचायत स्तर पर प्रतिद्वंद्वी मोर्चे सात में आगे है।

नगर पालिका के लिए हुए चुनाव की मतगणना के अब तक रुझानों से एलडीएफ 49 और यूडीएफ 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

2010 के चुनावों में यूडीएफ ने 65 फीसदी सीटें जीती थीं।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने कहा, “हमें ऐसे ही रुझान की उम्मीद थी और हमें यह बढ़त इसलिए मिली क्योंकि सिर्फ हमने ही राजनीति में उस सांप्रदायिकता का विरोध किया है, जो भाजपा कर रही है। कांग्रेस इस पर चुप्पी साधे हुए थी और इसे भुनाने की सोच रही थी, लेकिन चीजों ने हमारे पक्ष में काम किया।”

हालांकि, वरिष्ठ यूडीएफ नेता एंटनी राजू ने कहा, “नतीजे आने अभी शुरू ही हुए हैं। आखिर में हमें विजेता निकलेंगे।”

केरल निकाय चुनाव के तहत 86 नगर पालिकाओं और छह नगर निगमों के अलावा 941 गांवों, 152 ब्लॉकों और 14 जिला पंचायतों में 21,871 सीटों पर चुनाव हुआ था।

2010 के निकाय चुनावों में वाम ने नगर निगम पर जीत(पांच में से तीन नगर निगम) हासिल की थी, वहीं नगर पालिका, जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ ने जीत हासिल की थी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending