Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल ने भी बेचे सपने : अजित सिंह

Published

on

केंद्रीय-मंत्री,रालोद,चौधरी-अजित-सिंह,अरविंद-केजरीवाल,राजनीति,मोदी,प्रधानमंत्री

Loading

लखनऊ | पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने यहां सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह नरेंद्र मोदी ने सपने बेचकर केंद्र की सत्ता हासिल कर ली, अरविंद केजरीवाल ने भी ठीक वैसा ही काम किया। उन्होंने हालांकि स्वीकार किया इस समय राजनीति में बदलाव का दौर चल रहा है। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे अजित सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता अब समझदार हो गई है और आने वाले एक वर्ष के भीतर राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

सिंह ने कहा, “मोदी जी ने आम चुनाव के दौरान सपने बेचकर सत्ता हासिल कर ली। उन्होंने वादा किया था कि विदेशों में जमा कालाधन वापस लाया जाएगा और हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराए जाएंगे। अब कहा जा रहा है कि वह तो महज एक जुमला था।” केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बालते हुए सिंह ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री यह कहते नजर आएंगे कि सारे वादे जुमले ही थे। उन्होंने कहा कि मोदी की तरह ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने लोगों को सपने दिखाए। आने वाले समय में वह इन सपनों को कैसे पूरा करेंगे, यह देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा, “लोगों के सपने पूरे नहीं होंगे तो केजरीवाल को भी जनता जल्द ही सबक सिखाएगी, जिस तरह मोदी को सिखाया है।”

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए अजित सिंह ने कहा कि उप्र में कानून का राज समाप्त हो गया है। यहां कानून नाम की कोई चीज नहीं है, सब लूटने में लगे हुए हैं। उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसी तरह के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि अभी चुनाव में समय है। सही समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending