Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल को चुनौती देंगी किरण वालिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्‍ली के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्‍कर कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहीं किरण वालिया देंगी| किरण नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। सात फरवरी को दिल्ली में होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची कांग्रेस ने शुक्रवार को जारी किया। इस सूची के मुताबिक, नई दिल्ली सीट से किरण वालिया पार्टी प्रत्याशी होंगी। वर्ष 2013 के अंत में हुए चुनाव में इसी सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पार्टी प्रत्याशी थीं, जिन्हें पहली बार चुनाव में उतरे केजरीवाल ने लगभग 26,000 मतों से पराजित कर देश को चौंका दिया था और इसके साथ 15 साल के कांग्रेस राज का अंत हो गया था।

डेढ़ दशक तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के कैबिनेट में तीन बार मंत्री रहीं किरण वालिया पिछले चुनाव में मालवीय नगर से कांग्रेस उम्मीदवार थीं। उन्हें आप नेता सोमनाथ भारती ने हराया था। इस बार के चुनाव में कांग्रेस को मुकाबले से बाहर माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने शुक्रवार को सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर अपना पहला काम पूरा कर लिया। एक बार फिर चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। चुनाव की घोषणा से ठीक पहले दिल्ली में रैली कर केजरीवाल को जंगल में जाकर नक्सलियों के साथ काम करने की सलाह देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में इन दोनों पार्टियों से अभी पीछे है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending