Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल का आप कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के तीन साल पूरे होने पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उन्हें पार्टी की अब तक की सफलता का श्रेय दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आप आज जिस भी मुकाम पर है, उसके लिए हजारों कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद। आप के तीन वर्ष पूरे होने पर उनके समर्पण को सलाम।”

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप को औपचारिक रूप से 26 नवंबर, 2012 को शुरू किया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में हुए बड़े उलटफेर में आप ने 70 सीटों में से 67 सीटें जीत ली थीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी के रूप में नजर आने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल तीन सीटों तक ही सिमट गई थी, जबकि इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल के लिए दिल्ली की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी थी।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending