Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्र के ‘चौतरफा हमलों’ के खिलाफ मजबूत हो माकपा : येचुरी

Published

on

Loading

कोलकाता, 18 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश की क्रांतिकारी ताकतों को कमजोर करने के लिए ‘चौतरफा हमले’ शुरू करने का आरोप लगाते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने क्रांतिकारी आंदोलन का रास्ता बनाने के लिए पार्टी तंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया है। येचुरी ने रूसी क्रांति के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर कहा, वर्तमान दौर में देश के क्रांतिकारी आंदोलन में बाधा डालने के लिए चौतरफा हमले हो रहे हैं। इनमें औपनिवेशिक शक्तियों का उदय, पूंजीपतियों को लाभ देने वाली आर्थिक नीतियां, देश की विरासत और समग्र संस्कृति का विनाश और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर निरंतर हमले शामिल हैं। ये वर्तमान राजनीतिक स्थिति है।

उन्होंने कहा, इसलिए अगर हम वर्तमान स्थिति के तहत अपने क्रांतिकारी आंदोलन को आगे ले जाना चाहते हैं, तो हमें अपने हथियार को मजबूत करना होगा, जिससे इन हमलों के प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका जा सके।

उन्होंने कहा, यह हथियार हमारी पार्टी है। वामपंथी पार्टी ही एकमात्र हथियार है, जो लोगों को एकजुट कर सकती है और उनकी एकता को मजबूत कर सकती है।

येचुरी ने आरोप लगाया कि संसद में शीतकालीन सत्र शुरू करने के बजाए केंद्र सरकार ‘गुजरात मॉडल’ आयात कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए संसदीय प्रणाली से छेड़छाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा, वे चुनाव से पहले संसद सत्र शुरू नहीं करने देना चाहते हैं, क्योंकि अगर संसद सत्र शुरू होता है तो इसमें अमित शाह के बेटे जय शाह के घोटाले, व्यापमं घोटाले, नोटबंदी और जीएसटी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वे देश की संसदीय व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।

रूसी क्रांति का जिक्र करते हुए वामपंथी नेता ने कहा कि अगर वामपंथी पार्टियां देश में बढ़ती अशांति के बीच क्रांतिकारी आंदोलन करने में असमर्थ रहती हैं तो दक्षिणपंथी शक्तियां इसका अच्छा इस्तेमाल करेंगी।

येचुरी ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्रांति के लिए हमारे आसपास की स्थिति अनुकूल है या नहीं। लेनिन हमेशा कहते थे कि जब तक हमारे हथियार या व्यक्तिपरक कारक का सही उपयोग नहीं किया जाता है तब तक हम इसका लाभ नहीं ले पाएंगे।

उन्होंने कहा, हमारे देश सहित पूरे विश्व में सत्ताधारी शक्तियां हैं। इसलिए वामपंथी बल को लोगों को एकजुट कर एक समान लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना होगा। क्रांतिकारी आंदोलन शुरू करने के लिए समाज में पर्याप्त कारण हैं। यह देखना बाकी है कि क्या वामपंथी ताकतें इसका लाभ उठाती हैं या फासीवादी ताकतें।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending