Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत : मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 8 मरे

Published

on

कुवैत सिटी,एक शिया मस्जिद,जुमे की नमाज के दौरान हुए एक विस्फोट

Loading

कुवैत सिटी | कुवैत सिटी स्थित एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए एक विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। अल जजीरा की रपट के अनुसार, यह विस्फोट कुवैत सिटी स्थित अल-सादिक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ।

विस्फोट स्थल पर आपात सेवाएं घायलों की देख-रेख में जुट गई हैं। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार छा गया। मीडिया रपटों के मुताबिक, कई घायलों की हालत नाजुक है। सऊदी अरब के पूर्व में स्थित दम्माम की एक मस्जिद की पार्किं ग में 30 मई को हुए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending