मुख्य समाचार
कानपुर टेस्ट : भोजनकाल तक भारत के पास 308 रनों की बढ़त
कानपुर| अपना ऐतिहासिक 500वां टेस्ट मैच खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम पर जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के चौथे दिन रविवार को भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं और मेहमान टीम पर 308 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भोजनकाल तक अजिक्य रहाणे 21 और रोहित शर्मा 18 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड ने दिन के पहले सत्र में भारत के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
तीसरे दिन (शनिवार) के अपने स्कोर एक विकेट पर 159 रनों से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम अपने खाते में 16 रन ही जोड़ पाई थी कि कीवी टीम के स्पिन गेंदबाज मिशेल सेंटनर ने कल के नाबाद बल्लेबाज मुरली विजय (76) को पगबाधा आउट कर अपनी टीम को दिन की पहली सफलता दिलाई। विजय ने अपनी पारी में 170 गेंदे खेलते हुए आठ चौके एवं एक छक्का लगाया।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 18 के निजी स्कोर पर मार्क क्रेग की गेंद पर ईश सोढ़ी के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली के आउट होने पर टीम का स्कोर 214 रन था। कल के नाबाद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (78) ने उपकप्तान रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 14 रनों की साझेदारी ही हो पाई थी कि पुजारा मेहमान टीम के गेंदबाज सोढ़ी की गेंद पर रौस टेलर को कैच थमा बैठे। पुजारा ने अपनी पारी में 152 गेंदे खेलते हुए 10 चौके लगाए।
इसके बाद रोहित ने रहाणे के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और भोजनकाल तक टीम को 252 के आंकड़े तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से सोढ़ी को दो सफलताएं मिली, जबकि क्रेग और सेंटनर एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
इससे पहले तीसरे दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को उसकी पहली पारी में 262 रनों पर ही ढेर कर दिया था। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा की घातक गेंदबाजी के आगे कीवी टीम टिक नहीं पाई थी। जड़ेजा ने पांच कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था और अश्विन ने चार सफलताएं हासिल की थी। मेहमान टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए थे।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल53 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात