Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस ने मांगा केजरीवाल, तोमर का इस्‍तीफा

Published

on

नई दिल्ली,कांग्रेस,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,इस्तीफा दे देना चाहिए,कानून मंत्री जिंतेंद्र सिंह तोमर

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस ने मंगलवार को कथित फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा और यह सुनिश्चित करने की मांग की तोमर भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल और दूसरे लोग सार्वजनिक जीवन में नैतिकता के ऊंचे मानदंडों के मुद्दे उठाते रहे हैं। अब उन्हें क्या हो गया?” माकन ने कहा, “वे पारदर्शिता और ईमानदारी की बातें करते थे, लेकिन उनके खुद के कानून मंत्री फर्जी डिग्री मामले में पकड़े गए।”

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून मंत्री भी पद से इस्तीफा दें।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending