Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘जनता ने कांग्रेस की खटिया खड़ी की’

Published

on

Loading

kalraj mishraभोपाल। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जगह-जगह खाट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने चुटकी लेते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की खटिया खड़ी कर दी है। मध्यप्रदेश की राजधानी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मिश्र ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के कुशासन से परेशान है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएगी।

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में राममंदिर का मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर मिश्र ने कहा कि वहां भाजपा विकास, सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अच्छे दिनों के नारे को गले की हड्डी बनने के सवाल पर मिश्र ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि सकारात्मक माहौल धीरे-धीरे बनता है, अच्छे दिन आने की प्रक्रिया जारी है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending