Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस का आरोप- काला धन भेजा गया विदेश, CBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर छापा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तरी दिल्ली में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा पर शनिवार को छापा मारा। छापे की कार्रवाई बैंक शाखा में 6,172 करोड़ रुपये नकदी जमा करने के बाद उसे हांगकांग भेजने के संबंध में की गई। बैंक की यह शाखा विदेशी पूंजी से संबंधित लेनदेन करती है।

छापे की यह कार्रवाई तब की गई, जब कांग्रेस ने एक दिन पूर्व नरेंद्र मोदी सरकार पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में हुए लेनदेन के संबंध में नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस ने कहा था कि यह लेनदेन नियम विरुद्ध है।

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि अशोक विहार स्थित बैंक की शाखा पर छापा मारा गया, जो विदेशी पूंजी से संबंधित लेनदेन करती है। छापे की कार्रवाई कुछ अन्य स्थानों पर भी हुई, लेकिन उसके विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। छापे की कार्रवाई अभी भी जारी है।

कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी.एन. सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि चावल, दालें और काजू जैसी उपभोक्ता वस्तुएं मंगाने के लिए 6,172 करोड़ काला धन देश से बाहर भेजा गया है, लेकिन इस बात की छानबीन नहीं हुई कि उपभोक्ता वस्तुएं आईं या नहीं। सिंह ने इस घोटाले की एक स्वतंत्र जांच कराने की मांग करते हुए कहा था कि बैंक के 59 खातों में पहले ही धनराशि जमा कर दी गई थी और तीन कंपनियों ने जो पते दिए हैं, उनका अता-पता नहीं है। सिंह ने कहा कि सरकार को घोटाले की जानकारी है, क्योंकि बैंक ने एक जांच की थी। सिंह ने सवाल किया कि इस बारे में प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों को वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। सिंह ने आरोप लगाया था, “सरकार हमें बताती है कि उसने 4,000 करोड़ रुपये काला धन वापस लाया है। लेकिन डेढ़ साल में 6,172 करोड़ रुपये हांगकांग चले गए। धन बाहर जा रहा है और वह भी बगैर दस्तावेज के।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending