Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद, 2 आतंकवादी मारे गए

Published

on

जम्मू एवं कश्मीर, पुलिसकर्मी शहीद, कश्मीर मुठभेड़, आईईडी विस्फोटक

Loading

श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर में 15 घंटों तक चली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान दो आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि त्राल में शनिवार शाम को शुरू हुई गोलीबारी में सेना के मेजर सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

जम्मू एवं कश्मीर, पुलिसकर्मी शहीद, कश्मीर मुठभेड़, आईईडी विस्फोटक

पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों ने आईईडी विस्फोटक का इस्तेमाल कर आतंकवादियों द्वारा बंकर के रूप में इस्तेमाल में लाए जा रहे घर को नष्ट कर दिया।

कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक सैयद जावेद मुज्तबा गिलानी ने त्राल में कर्फ्यू लगाए जाने की अफवाहों से इनकार किया।

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending