Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर दौरे से पहले दिल्ली में सर्वदलीय बैठक

Published

on

कश्मीर

Loading

कश्मीरनई दिल्ली| सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में कश्मीर दौरे के लिए तैयार राजनीतिक नेताओं ने अशांत घाटी की स्थिति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ बातचीत की संभावना पर चर्चा के लिए शनिवार को यहां एक बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की और रविवार से शुरू होने वाले कश्मीर दौरे के कार्यक्रम पर भी चर्चा की।

गृह मंत्री के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की राजनीतिक संगठनों, श्रम संघों के नेताओं, सिविल सोसायटी के सदस्यों और अन्य लोगों से मुलकात की संभावना है। प्रतिनिधिमंडल में 28 सांसद और कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं, जिनमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्या एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री राम विलास पासवान, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद व मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ सांसद असादुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं।

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही यहां हिंसा व तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर में हिंसा खत्म करने और शांति बहाली के उपाय पर चर्चा करेगा।

प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में अब तक दो पुलिस कर्मियों सहित 73 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11,000 से अधिक घायल हुए हैं। पिछले करीब दो महीनों से कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending