Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक में हल्की बारिश जारी रहने के आसार

Published

on

बेंगलुरू,तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक,दूरदराज,मौसम विज्ञान विभाग

Loading

बेंगलुरू | तटीय कर्नाटक में रविवार को कई जगहों, दक्षिण आंतरिक जोन में कुछ इलाकों और उत्तरी आंतरिक जोन में दूरदराज के इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरू शहर में मुख्य तौर पर बदली छाएगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को बेंगलुरू शहर में नाममात्र की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान की दृष्टि से कर्नाटक तीन जोन-तटीय, उत्तर आंतरिक और दक्षिण आंतरिक जोन में विभक्त है। इनमें से तटीय जोन में भारी वर्षा होती है।

प्रादेशिक

अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंकाई मूल के चार ISIS आतंकी गिरफ्तार

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के बाद उठाया गया है। एटीएस यह पता लगाने में जुट गई है कि इसका गुजरात या किसी अन्य राज्य में कोई कनेक्शन तो नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी समय से सोने की तस्करी और अन्य चीजों की निगरानी एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही थी। उसी दौरान एक केंद्रीय एजेंसी ने गुजरात एटीएस के साथ कुछ इनपुट साझा किए थे। बाद में जब गुजरात एटीएस की टीम अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी में थी तो एक संदिग्ध उनके रडार पर आ गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिन चारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी हैं और लंबे समय से उस संगठन के साथ सक्रिय थे।

Continue Reading

Trending