Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कम्युनिस्ट नेता अनिल सरकार का निधन

Published

on

Loading

अगरतला| त्रिपुरा के कम्युनिस्ट नेता अनिल सरकार का नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार की रात निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि सरकार (76) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार से राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सरकार का एक बेटा है। उनकी पत्नी ज्योतिप्रभा सरकार का निधन पांच माह पूर्व हो गया था।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) त्रिपुरा के प्रदेश सचिव बिजन धर ने संवाददाताओं से कहा, “पिछले कुछ महीनों तक नई दिल्ली के एम्स और कोलकाता अस्पतालों में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष के बाद सरकार का निधन हो गया। उनका शव मंगलवार को यहां पहुंचा और लोगों के दर्शनार्थ पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा।”

पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है, “दिवंगत नेता के सम्मान के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार को अवकाश घाषित किया है। मंगलवार से दो दिनों का शोक घोषित किया गया है। दिवंगत नेता प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष थे।”

कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए राज्य विधानसभा में चल रहे बजट सत्र को निलंबित कर दिया गया।

माकपा महासचिव प्रकाश करात और उनकी पत्नी व पार्टी पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने सोमवार की रात एम्स जाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

बांग्लादेश के नागर विमानन एवं पर्यटन मंत्री एवं वकर्स पार्टी बांग्लादेश के अध्यक्ष राशिद खान मेनन ने माकपा प्रदेश कार्यालय को शोक संदेश भेजा है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और पार्टी के अन्य नेताओं ने सरकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सरकार को अनुसूचित जाति का एकछत्र नेता माना जाता था।

शिक्षक से नेता बने सरकार 1978 से वाम मोर्चा की सात सरकारों में से छह में मंत्री रहे। 1972 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद सरकार नौ बार विधायक चुने गए।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending