Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कमल हासन की ‘थूंगावनम’ विदेशी फिल्म का रीमेक

Published

on

kamal haasan

Loading

चेन्नई। अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन की आगामी तमिल-तेलुगू फिल्म ‘थूंगावनम’ के बारे में कहा जा रहा है कि यह फ्रांस की ‘स्लीपलेस नाइट’ फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल की ‘थूंगावनम’ विदेशी फिल्म की रीमेक है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस फिल्म पर आधारित है, क्योंकि कमल फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ही इससे पर्दा हटाना चाहते हैं।”

एक अन्य सूत्र ने बताया कि यह ‘स्लीपलेस नाइट’ का आधिकारिक रीमेक हो सकती है। फ्रेडरिक जार्डिन के निर्देशन में 2011 में ‘स्लीपलेस नाइट’ रिलीज हुई थी। यह एक ही रात में अपने बेटे और अपनी प्रतिष्ठा को बचाने में जुटे एक पुलिस अधिकारी की कहानी है। रोचक बात यह है कि फ्रांस के स्टंट कोरियोग्राफर गिलेस कोन्सिल, सिलवेन गैबेट और वर्जिन आरनॉड ने थूंगावनम से जुड़े हैं, जिन्होंने वास्तविक ‘स्लीपनेस नाइट’ में भी काम किया था। इस फिल्म को तेलुगू में ‘चिकाती राज्यम’ के नाम से बनाया जा रहा है और इसका निर्माण स्वयं कमल कर रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending