Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

कबाड़ में भी जुगाड़ छिपा होता है, ऐसे विचार रखने वाले मशहूर चित्रकार ‘मोहन नेगी’ का निधन

Published

on

Loading

 नेगी जी के मुताबिक कोई चीज कबाड़ नही होती बल्कि कबाड़ में जुगाड़ छिपा होता हैं। बी. मोहन नेगी जी को उत्तराखंड लोकभाषा साहित्य मंच, दिल्ली महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कला सम्मान से नवाज जा चुका है।

पौड़ी। उत्तराखंड के जाने-माने चित्रकार मोहन नेगी का निधन हो गया है। 65 साल के मोहन नेगी को उत्तराखंड के सबसे चर्चित चेहरा माना जाता था। वह चित्रकारी में तो अव्वल थे बल्कि व्यंग्यकार और साहित्या की दुनिया में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी।

उत्तराखंड से मिली जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने चित्रकारी के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम बनाया। बी मोहन नेगी हास्य कलाकार के रूप में भी खूब चर्चा रह चुके हैं। बी मोहन नेगी सामाजिक कार्यकर्ता रूप में याद किया जायेगा।

उन्होंने अपनी कला का लोहा मनवाते हुए एक हजार से ज्यादा कविताओं में पोस्टर बनाए। उन्होंने पेपर मैसी वर्क, मुखौटे, कोलाज, भोजपत्र पर भी कार्य किया था। नेगी के अनुसार कोई चीज कबाड़ नहीं होती, बल्कि कबाड़ में जुगाड़ छिपा होता हैं, इसीलिये हमें हर बेकार चीज का इस्तेमाल करना चाहिये। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर में डूब गया।

उन्हें अंतिम बार देखने के लिए लोगों का हूजुम देखा जा सकता था। उत्तराखंड के जाने-माने चित्रकार और हास्य कलाकार बी मोहन नेगी गुरुवार को पंच तत्व में विलीन हो गये। बी मोहन नेगी ने देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बी मोहन नेगी शुरू से ही चित्रकला में अपना अहम योगदान देते थे। 70 के दशक में उनकी कला का प्रदर्शन चरम पर देखा जा सकता था।

दिल्ली दूरदर्शन ने उनके भोजपत्र पर चित्रकला पर फेश इन द क्राउन नाम से प्रसारित किया। उन्हें चित्रकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमगिरी सम्मान, चंद्र्र कुंवर बत्र्तवाल सम्मान सहित अनेक सम्मानो से विभूषित किया गया। कुल मिलाकर वह एक कलाकार के अलावा एक बेहतरीन इंसान भी। उनके जाने से उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा झटका है। इतना ही नहीं वह उत्तराखंड ही नहीं अन्य राज्यों में अपनी कला के प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों रहते थे।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending