Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

कजारिया ने भारत में लांच किया बड़े साइज का अल्टिमा टाइल

Published

on

कजारिया सिरैमिक्स, बड़े साइज के अल्टिमा टाइल लांच

Loading

नई दिल्‍ली। कजारिया सिरैमिक्स ने बड़े साइज के अल्टिमा टाइलों की अपनी प्रीमियम और एक्सक्लूसिव रेंज लांच करने की घोषणा की। अधिक बड़े सतह क्षेत्र को कवर करने के लिए डिजाइन इस नई उत्पाद श्रृंखला को पेश करके कजारिया सिरैमिक्स भारतीय सिरैमिक उद्योग में उत्कृष्ट डिजिटल प्रिंटिंग और जीवीटी कॉम्बिनेशन के साथ निर्मित अतिरिक्त बड़े साइज के टेक्निकल बॉडी टाइल पेश करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

कजारिया सिरैमिक्स, बड़े साइज के अल्टिमा टाइल लांच

ultima tiles

इस उत्पाद श्रृंखला का अनावरण कजारिया ग्रुप के सीएमडी अशोक कजारिया द्वारा भव्य कार्यक्रम के दौरान किया गया जिसमें भारत भर से 400 से अधिक जाने-माने आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और इंटीरियर डिजाइनरों ने भाग लिया।

इस लांच के अवसर पर ऋषि कजारिया, जेएमडी, कजारिया सिरैमिक्स और पंकज सेठी, सीओओ एटर्निटी ने कहा कि,“कजारिया की ओर से हमारी एक विशिष्ट उत्पाद श्रृंखला के रूप में अल्टिमा पेश करने की घोषणा करते हुए हमें हार्दिक प्रसन्नता है।

भारतीय सिरैमिक उद्योग में इस भव्य आकार की टाइल रेंज पेश करने वाली पहली कंपनी बनकर हम गौरवान्वित हैं, जिसे विश्वस्तरीय उत्कृष्ट तकनीक से तैयार किया गया है। एक अद्वितीय, नए प्रकार की, सौंदर्यशालीऔर अपने वर्ग में नई अद्वितीय उत्पाद श्रृंखला पेश करने की सोच थी, जिसे भारतीय बाजार में इससे पहले कभी पेश नहीं किया गया था।

इस नई उत्पाद श्रृंखला को शामिल करने के बाद हम अपने कुल कारोबार में 125-150 करोड़ वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं और अगले 6-12 महीनों में 50-100 रिटेल आउटलेट खोलने की हमारी योजना है।”

3 विभिन्न साइजों में उपलब्ध अल्टिमा रेंज के वर्ग में 125 से अधिक संस्करण होंगे। वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य की नई परिभाषा रचने के लिए डिजाइन की गई इस पेशकश में उपभोक्ताओं को दस आकर्षक फिनिश जैसे कि पॉलिश्ड, सुपर व्हाइट, कार्विंग फिनिश, ग्लॉसमैट, मैटेलिक स्ट्रीक, मैट व अन्य में से चुनने का अवसर मिलेगा।

ज्यादा बड़े सतह क्षेत्र को कवर करने के अलावा अल्टिमा उद्योग क्षेत्र में पहली बार पेश डिजिटल प्रिंटिंग वाला टेक्निकल बॉडी टाइल भी है, जिसे उत्कृष्ट अत्याधुनिक डिजिटल प्रिंटिंग तकनीक के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। इस टाइल का बड़ा साइज डिजाइन को निरंतरता प्रदान करता है, जिससे लिविंग स्पेस अधिक भव्य प्रतीत होते हैं।

Continue Reading

बिजनेस

Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि अगर उसे उसे संदेशों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह भारत में अपनी सेवाएं बंद कर देगा। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि लोग गोपनीयता के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और सभी संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।

व्हाट्सऐप का कहना है कि WhatsApp End-To-End Encryption फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर रखने का काम करता है। इस फीचर की वजह से ही मैसेज भेजने वाले और रिसीव करने वाले ही इस बात को जान सकते हैं कि आखिर मैसेज में क्या लिखा है। व्हाट्सऐप की तरफ से पेश हुए वकील तेजस करिया ने अदालत में बताया कि हम एक प्लेटफॉर्म के तौर पर भारत में काम कर रहे हैं। अगर हमें एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी फीचर को तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो व्हाट्सऐप भारत छोड़कर चला जाएगा।

तेजस करिया का कहना है कि करोड़ों यूजर्स व्हाट्सऐप को इसके एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी फीचर की वजह से इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त भारत में 40 करोड़ से ज्यादा व्हाट्सऐप यूजर्स हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी तर्क दिया है कि नियम न सिर्फ एन्क्रिप्शन बल्कि यूजर्स की प्राइवेसी को भी कमजोर बनाने का काम कर रहे हैं।

व्हाट्सऐप के वकील ने बताया कि भारत के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई नियम नहीं है। वहीं सरकार का पक्ष रखने वाले वकील कीर्तिमान सिंह ने नियमों का बचाव करते हुए कहा कि आज जैसा माहौल है उसे देखते हुए मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की जरूरत पर जोर दिया है। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई अब 14 अगस्त को करेगा।

Continue Reading

Trending