Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबमा ने महिलाओं पर ट्रंप की टिप्पणी की निंदा की

Published

on

Loading

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की महिलाओं पर की गई अश्लील टिप्पणियों की निंदा की है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ओबामा ने रविवार को शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए कोष एकत्र करने के एक कार्यक्रम में कहा, “इससे पता चलता है कि वह खुद को इतना असुरक्षित महसूस करते हैं कि दूसरों को नीचे गिराकर स्वयं को ऊपर उठाने की कोशिश करते हैं।”

ओबामा ने कहा, “इससे यह भी पता चलता है कि वह मानवता के मूलभूत सिद्धांतों की भी अधिक परवाह नहीं करते।”

उन्होंने कहा कि ट्रंप की ‘अविश्वसनीय टिप्पणियां’ परेशान करने वाली हैं।

यह पहली बार है जब ओबामा ने ट्रंप के हाल के सार्वजनिक हुए बयानों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है।

ट्रंप का 2005 का विवादित वीडियो सामने आने के बाद उन्हें चौरतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो में वह महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं।

ओबामा ने कहा कि ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान अन्य संगठनों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शरणार्थियों, अन्य धर्मो के लोगों पर भी अभद्र टिप्पणी की है और विकलांगों का मखौल उड़ाया है।

रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी ट्रंप की अभद्र टिप्पणियों पर उनकी आलोचना की है।

ट्रंप ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि उनका राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को बताया, “मैं इस दौड़ से पीछे नहीं हटूंगा। मैं अपने जीवन में कभी पीछे नहीं हटा हूं।”

ट्रंप ने महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर माफी मांगी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending