Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कांग्रेस में फिर से हो सकती हैं शामिल

Published

on

Loading

भुवनेश्वर, 12 फरवरी (आईएएनएस)| ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता गिरिधर गमांग की पत्नी हेमा गमांग फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। वह पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं।

पूर्व सांसद हेमा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “मैं पहले कांग्रेस पार्टी में थी। मेरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। मैं कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत कर रही हूं। कांग्रेस में दोबारा शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है।”

अगर वह कांग्रेस में शामिल होती हैं तो यह आगामी लोकसभा से पहले उनकी घरवापसी होगी।

उन्होंने पिछले वर्ष बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया था।

वह 2014 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजद में शामिल हो गईं थीं और लक्ष्मीपुर विधानसभा से बीजद प्रत्याशी के रूप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं। उन्होंने 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

उनके बेटे शिशिर गमांग भी भाजपा में हैं।

हेमा गमांग 1999 में कांग्रेस के टिकट पर कोरापुट संसदीय क्षेत्र से चुनी गई थीं।

वह 2004 में कांग्रेस की तरफ से गुनुपुर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनी गईं थीं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending