Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा : कांग्रेस के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Published

on

ओडिशा,भुवनेश्वर,नवीन-पटनायक,कांग्रेस,गिरफ्तार,यूनिवर्सिटी,केशरी,मुख्यमंत्री,रजत-चौधरी

Loading

भुवनेश्वर | ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले को बाधित करने पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त सत्यब्रत भोइ ने शुक्रवार को बताया, “हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। हम घटना के संबंध में जल्द कुछ और लोगों को गिरफ्तार करेंगे।”

पटनायक गुरुवार को उत्कल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के वार्षिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जा रहे थे, तभी कांग्रेस के युवा एवं छात्र इकाई के कई कार्यकर्ताओं ने केशरी टॉकिज के पास उनके काफिले को रोक लिया। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की और पटनायक को काला झंडा दिखाया तथा मुख्यमंत्री के वाहन पर अंडे फेंके। पुलिस घेरे के बीच पटनायक हालांकि, उत्कल यूनिवर्सिटी पहुंच गए और उनके वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ।

भोइ ने बताया कि पुलिस को प्रदर्शन के संबंध में पूर्व जानकारी मिली थी, लेकिन वास्तविक स्थान का पता नहीं चल पाया था। कांग्रेस की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रजत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री 14 सालों से सरकार चलाने के बावजूद मातृभाषा उड़िया सीखने में नाकाम रहे हैं। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, “वह युवाओं को रोजगार देने में भी नाकाम रहे हैं। ऐसी घटनाएं भविष्य में भी होंगी।”

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending