Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ओआरओपी पर अधिसूचना बिहार चुनाव के बाद : पर्रिकर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के लिए अधिसूचना बिहार चुनाव के तुरंत बाद जारी की जाएगी। अधिक उम्मीद है कि इसे दीपावली के पहले जारी कर दिया जाएगा। सरकार ने 5 सितंबर को ओआरओपी का ऐलान किया था। इस बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा, “हम बिहार चुनाव के बाद अधिसूचना जारी करेंगे।”

पर्रिकर से पूछा गया कि क्या 11 नवंबर को दीपावली से पहले अधिसूचना जारी हो जाएगी, उन्होंने कहा, “हम इसे दीपावली से पहले जारी करने की कोशिश करेंगे।” बिहार चुनाव में अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को होना है। सरकार द्वारा घोषित ओआरओपी योजना में पेंशन की गणना के लिए 2013 को आधार वर्ष माना गया है। इसके लागू होने की तिथि 1 जुलाई, 2014 रखी गई है। हर पांच साल पर इसकी समीक्षा होगी।

पूर्व सैनिक सरकार की घोषणाओं से खुश नहीं हैं। उन्होंने राजधानी के जंतर मंतर पर अपना प्रदर्शन जारी रखा हुआ है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending