Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कॉम फ्रेजर का निधन

Published

on

सिडनी,अमेरिका,पूर्व-प्रधानमंत्री,मैल्कॉम-फ्रेजर,बीमार,अध्यक्ष,चुनाव

Loading

सिडनी | अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कॉम फ्रेजर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 84 साल के थे। फ्रेजर के कार्यालय की ओर से जारी बयान में उनके निधन की जानकारी दी गई। फ्रेजर नवंबर 1975 से मार्च 1983 के बीच प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे थे।

एक बयान के अनुसार, “हम आपको बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि कुछ दिनों से बीमार चल रहे फ्रेजर का 20 मार्च, 2015 की सुबह निधन हो गया।” उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि जो भी उन्हें जानते और उनसे प्यार करते हैं, उनके लिए हैरान करने वाली घटना है, लेकिन हम इस कठिन समय में उनके परिवार को शांति से रहने देने की अपील करते हैं।” फ्रेजर ने 25 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश किया था और 1955 में लिबरल पार्टी की तरफ से निर्वाचित हुए थे। मार्च 1975 में वह लिबरल पार्टी के अध्यक्ष बने थे और गवर्नर जनरल सर जॉन केर द्वारा व्हिटलैम लेबर सरकार को सत्ता से हटा देने के बाद उन्हें नवंबर 1975 में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने उसी साल दिसंबर में चुनाव जीता और इसके बाद लगातार दो चुनाव जीते, लेकिन 1983 में उन्हें बॉब हॉके के नेतृत्व में लेबर पार्टी से हार का सामना करना पड़ा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending