Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐनी ने चलने-फिरने के तरीके से गर्भावस्था की पुष्टि की

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने अपनी गर्भावस्था संबंधी अटकलों पर स्वयं विराम लगाते हुए यहां पहली बार सार्वजनिक तौर पर गर्भवती होने का प्रमाण दिया। ऐनी (32) पहली बार मां बनने जा रही हैं। वह और उनके फिल्म निर्माता पति एडम सुलमन इससे बहुत खुश हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, यहां बेवर्ली हिल्स में बुधवार खरीददारी के लिए पहुंचीं ऐनी ऐसी पोशाक पहने हुए थीं, जिसमें उनकी गर्भावस्था का ज्यादा पता नहीं चल रहा था, लेकिन उन्होंने अपने चलने-फिरने के तरीके से गर्भवती होने की पुष्टि कर दी। उनके साथ उनके पति भी मौजूद थे।

दोनों की खरीददारी करते समय की कई फोटो इंटरनेट पर अपलोड की गई हैं। इनमें से एक में ऐनी तंग जींस और काली टी-शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी गर्भावस्था का पता चल रहा है। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और गहरे रंग का धूप का चश्मा लगा रखा था।

Continue Reading

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending