Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एमपी में पुलिस जवानों पर आदिवासी महिलाओं से रेप का आरोप

Published

on

Loading

rape_newभोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में आरोपियों को गिरफ्तार करने गए पुलिस जवानों पर महिलाओं की आबरू लूटने का आरोप लगा है। पीडि़त महिलाओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में महिला आयोग और पुलिस महानिदेषक ऋषि कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

अरुण यादव ने बताया कि 25 जनवरी की रात धार जिले की पुलिस कुछ आरोपियों को पकडऩे भुतिया और होलीबयड़ा गांव पहुंची। उसे आरोपी नहीं मिले तो उन्होंने गांव में उत्पात मचाया। इतना ही नहीं, महिलाओं की अस्मत लूटी और उसके बाद नगदी व जेवरात लूट ले गए।

यादव का आरोप है कि इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंगार को मिली तो उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब महिलाएं भोपाल पहुंचीं।

पीड़ित महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ महिला आयोग व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिलाओं ने महिला आयोग से एक प्रतिनिधिमंडल को घटनास्थल पर भेजने की मांग की।

यादव ने घटना की जांच धार जिले के पुलिस अधिकारियों के अलावा किन्हीं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कराने की मांग की, साथ ही दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के बयान भी पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराने का आग्रह किया, जिसे पुलिस महानिदेशक ने स्वीकार कर दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कराए।

Continue Reading

ऑफ़बीट

ज्वैलर बाप-बेटे ने अमेरिकी महिला से की ठगी, 300 रु वाली ज्वैलरी 6 करोड़ में बेची

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ज्वैलर बाप-बेटे की जोड़ी ने एक अमेरिकी महिला को चूना लगाते हुए 300 रु वाली ज्वेलरी 6 करोड़ में बेच दी। ज्वैलरी खरीदकर महिला वापस अमेरका लौट गई। दो साल बीत गए लेकिन महिला को ज्वेलरी के नकली होने का पता नहीं चला। इस बीच महिला ने अमेरिका में ही एक एग्जीबिशन में स्टॉल लगाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके जेवर नकली हैं। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वो शिकायत करने के लिए एक महीने पहले वापस जयपुर पहुंची। महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के एक ज्वैलर पिता-पुत्र ने अमेरिकी नागरिक महिला को 6 करोड़ रुपये के नकली आभूषण बेचे। ये दोनों आरोपी गौरव सोनी और उसके पिता राजेंद्र सोनी फरार हैं। गौरव की पत्नी और बच्चे भी फरार हैं। गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने फरवरी-मार्च में अमेरिका में प्रदर्शनी लगाई। वहां आभूषणों की जांच की जा रही थी, तो उसने कुछ आभूषणों की जांच कराई। उसे पता चला कि सोना 9 कैरेट का है, जबकि हॉलमार्क पेपर में 14 कैरेट का लिखा था। हीरा मोइसैनाइट निकला।

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद महिला जयपुर आई और उसने गौरव सोनी से आभूषण बदलने का अनुरोध किया, लेकिन कोई फायदा नहींहुआ। उसने उन्हें पुलिस केस करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। गौरव सोनी और उसके पिता ने उसे रोकने का वीडियो पुलिस को भेज दिया और आरोप लगाया कि विदेशी महिला ने उनकी दुकान में लूटपाट की है लेकिन जब जांच हुई तो उसके पास सारे बिल और सबूत थे। इसलिए मामला नहीं बना।

महिला ने अमेरिकी दूतावास में भी शिकायत की। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जांच हुई। इसी दौरान महिला की दोनों बाप-बेटों के साथ एक मीटिंग हुई जिसमें वो चेरिस को करीब 3 करोड़ रुपये मुआवजा देने पर सहमत हुए। उन्होंने 2 दिन का समय मांगा लेकिन आखिरी दिन पिता-पुत्र ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने ज्वैलरी के झूठे प्रमाण पत्र जारी किए। हमने गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। हम पिता के लिए भी लुकआउट नोटिस जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पता चला कि गौरव सोनी की पत्नी के नाम पर एक फर्म है और उसे उसी खाते में ज़्यादातर पैसे मिले हैं।

Continue Reading

Trending