IANS News
एडिटर्स गिल्ड ने अकबर, तेजपाल को निलंबित किया
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| एडिटर्स गिल्ड ने बुधवार को पत्रकार से राजनेता बने एम.जे. अकबर की सदस्यता निलंबित कर दी। अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
गिल्ड ने एक बयान में कहा, “सदस्यों के बहुमत ने सुझाया कि अकबर की सदस्यता निलंबित की जाए। बहुमत का विचार यह है कि अकबर की सदस्यता तब तक के लिए निलंबित कर दी जाए, जबतक की उनकी तरफ से अदालत में दाखिल मामला निष्कर्ष पर न पहुंच जाए।”
गिल्ड ने तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की सदस्यता भी निलंबित कर दी। तेजपाल अपनी एक कनिष्ठ सहयोगी के साथ 2013 में गोवा में दुष्कर्म करने के आरोपित हैं।
कई पूर्व महिला सहयोगियों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद अकबर ने अक्टूबर में विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। पहला आरोप पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया था, जिनके खिलाफ अकबर ने अदालत में मानहानि का एक मामला दाखिल किया है।
अकबर पर अमेरिका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
लाइफ स्टाइल4 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस