Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एंजेलिना जॉली दुनिया की सर्वाधिक पसंदीदा महिला

Published

on

World's famous woman jolie

Loading

लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री-फिल्म निर्देशिका एंजेलिना जॉली दुनिया की सर्वाधिक पसंदीदा महिला हैं। इस क्रम में उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसफजई, हिलेरी क्लिंटन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीछे छोड़ दिया। यह सर्वेक्षण 23 देशों में कराया गया था। हर देश से अलग-अलग नतीजे मिले। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 13वें पायदान पर रहीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 25 हजार लोगों के बीच कराए गए एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एंजेलिना (39) का रुतबा सबसे ज्यादा है। एंजेलिना के छह बच्चे हैं। वह संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत भी हैं। वहीं, लड़कियों के हक की लड़ाई लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता मलाला युसफजई (17) दूसरे स्थान पर रहीं। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रहीं। महारानी एलिजाबेथ व अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा पांचवें स्थान पर रहीं।

हालांकि, इंटरनेट आधारित बाजार शोध फर्म ‘यूगॉव’ ने अध्ययन में पाया कि ब्रिटेनवासियों ने राष्ट्रीय स्तर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को शीर्ष स्थान दिया है। वहीं, अभिनेत्री जूडी डेंच को द्वितीय पायदान पर रखा है। दुनियाभर से मिले नतीजों में केट मिडलटन को 15वां स्थान मिला है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending