Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋतिक के ब्रांड ‘एचआरएक्स’ को पुरस्कार

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (आईएए) में अपने ब्रांड ‘एचआरएक्स’ के लिए ब्रांड विशनेरी ऑफ द ईयर मेल पुरस्कार पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। ऋतिक ने फरवरी में ‘डिफीट डिफीट’ नामक एक वीडियो के साथ अपना परिधान ब्रांड एचआरएक्स लांच किया था। वीडियो ऋतिक को उनकी बाधाओं से सफलतापूर्वक उभरता दिखाती है।

ऋतिक ने पुरस्कार मिलने की यह खबर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, “आईएए में एचआरएक्स के लिए ब्रांड विशनेरी ऑफ द ईयर मेल पुरस्कार पाकर गद्गद् हूं।”

ऋतिक फिलहाल अपनी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशक आशुतोष गोवरीकर हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending