Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : सड़क दुर्घटना में 1 की मौत

Published

on

Loading

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बुधवार को राज्य रोडवेज की एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठी हुई थी और उसकी मौक पर ही मौत हो गई।

हालांकि बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। बस लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जा रही थी। मोटरसाइकिल चला रखा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिसकर्मी और दमकल कर्मचारी जयपुरिया स्कूल के निकट घटनास्थल पर आग बुझाने और यात्रियों की मदद के लिए तत्काल पहुंचे।

पूरी बस में आग लगने के कारण पुलिस ने व्यस्त सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही को कुछ देर तक रोक दिया।

बस के यात्रियों को बाद में एक अन्य बस से अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।

Continue Reading

नेशनल

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर है जिसने पिछले आम चुनावों में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी। कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से ज्यादा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को दूसरे चरण और 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान संपन्न कराया गया था।

चुनाव की तीसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिंपल यादव, दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चरण में कुल 1331 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। खास बात यह है कि चुनाव के इस चरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 17.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं – 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिलाओं का स्वागत करने के लिए लगभग 18.5 लाख मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसमें कहा गया है कि चरण 3 के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के 14.04 लाख से अधिक, 100 वर्ष से अधिक आयु के 39,599 मतदाता मतदाता पंजीकृत हैं,जिन्हें अपने घर से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Continue Reading

Trending