Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : शादी में आई किशोरी की हत्या

Published

on

अलीगढ़,उत्तर प्रदेश,अलीगढ़ जनपद,एसएसपी,एक किशोरी की हत्या,रामकिशोर,जे.रवीन्द्र गौड़

Loading

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में शनिवार रात दिल्ली से एक विवाह समारोह में शामिल होने आई एक किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव रविवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अलीगढ़ जे.रवीन्द्र गौड़ ने बताया कि गोंडा के नगला भुविया इलाके में शनिवार रात एक शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली के शहादतपुर निवासी एक महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ आई थी। रात में शादी में नाच-गाना चल रहा था। उसी दौरान किशोरी गायब हो गई। उसे आसपास तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिली।

रविवार तड़के पांच बजे उसका शव रामकिशोर के बरामदे में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। शव पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending