Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : विद्यांत महाविद्यालय की ‘हीरक जयंती में जुटेंगी हस्तियां

Published

on

Loading

convocation

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विद्यांत हिन्दू परास्नातक महाविद्यालय अपने संस्थापक दिवस (पांच जनवरी) को हीरक जयंती समारोह के रूप में मनाएगा। यह तीन दिन चलेगा। इसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। हीरक जयंती के मौके पर होने वाले सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन तीन जनवरी को उप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तेज-तर्रार अधिकारी बादल चटर्जी करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, तीन जनवरी को कई प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें वाद-विवाद, मौलिक कहानी, पोस्टर, मेहंदी, रंगोली, स्वरचित काव्य पाठ, नुक्कड़ नाटक व अन्य मुकाबले शामिल हैं।

महाविद्यालय के प्रबंधक शिवाशीष घोष ने बताया कि चार जनवरी को गायन, नृत्य तथा परिधान प्रतियोगिता होगी। समारोह के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण होगा। पांच जनवरी को मुख्य समारोह होगा, जिसके मुख्य अतिथि लखनऊ के महापौर डा़ दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो़ अरविन्द कुमार होंगे।

मुख्य वक्ता केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (दिल्ली) के पूर्व प्रमुख अशोक कुमार गांगुली होंगे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending