Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र में सुबह से घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

उप्र में सुबह से घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क एवं रेल यातायात पर असर पड़ा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने तथा ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि पूर्वाचल के कई जिलों में कोहरे असर है। दृश्यता काफी कम होने से सड़क यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे का असर कम होगा, लेकिन पूरी तरह धूप निकलने की संभावना कम ही है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, कानपुर का 18.1 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, झांसी का 19 डिग्री और इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में घना कोहरा

पटना | बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने तथा तथा कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री, भागलपुर का 17.3 डिग्री तथा गया का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, गया का 27.5 डिग्री, भागलपुर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending