Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में रामनवमी की धूम, भक्ति में डूबी अयोध्या

Published

on

Loading

लखनऊ /अयोध्या| उत्तर प्रदेश में शनिवार को रामनवमी के त्योहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। रामनगरी अयोध्या में तो आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। राम जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या में रात 12 बजे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में राम नाम के जयकारे गूंज रहे हैं।

अयोध्या की गलियों में देर रात ही मंदिरों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सरयू नदी में स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देर रात ही जमा हो गई। श्रद्घालुओं का मानना है कि रामनवमी पर सरयू नदी में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है। श्रद्घालु सरयू में डुबकी लगाने के बाद सीधे कनक भवन पहुंचे, जहां श्रीराम जन्मोत्सव मनाने का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

अयोध्या में राम जन्म के अवसर पर मंदिरों में नृत्य और संगीत का भी कार्यक्रम होता है और राम के जन्म की कथा सुनाई जाती है। राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए लाखों भक्त दूर-दूर से अयोध्या पहुंचे हुए हैं।

रामनवमी के त्योहार के साथ आज (शनिवार) नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व का भी समापन हो गया। पूरे उप्र में श्रद्घालुओं ने हवन, अनुष्ठान कर नवरात्र के व्रत का समापन किया और भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया।

रामनवमी को देखते हुए शनिवार को पूरे प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मेले की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही है। अयोध्या में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी नजर जमाएं हैं।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending