Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में मौसम ने ली करवट, ठंड, कोहरा बढ़ा

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और गलन बढ़ गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे और बर्फीली हवाएं चलेंगी जिससे सर्दी में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह अचानक बदलाव आया है।

विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4़ 2 डिग्री, इलाहाबाद का 6़ 3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 6़ 1 डिग्री और गोरखपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इधर, घने कोहरे की वजह से रेलगाड़ियों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली हावड़ा-अमृतसर मेल अपने निर्धारित समय से 18 घंटे की देरी से चल रही है। गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, उपासना एक्सप्रेस सात घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending