Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा। दिनभर धूप छांव का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर का 26.5 डिग्री और इलाहाबाद का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending