Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी और उमस बढ़ेगी। मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और झांसी का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending