Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Published

on

उप्र, कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्याए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजनारायण सिंह, पल्हनी ब्लॉक से बौराहवा बाबा नामक स्थान

Loading

लखनऊ| कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजनारायण सिंह (55) की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह सुबह टहलने निकले थे। मौके पर पहुंचे डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सिंह शनिवार सुबह सात बजे रोज की तरह टहलने निकले थे। पल्हनी ब्लॉक से बौराहवा बाबा नामक स्थान पर पहुंचते ही बाइक सवार तीन हमलावरों ने नजदीक से उन्हें गोली मार दी। इसके बाद हमलावर पल्हनी गांव की ओर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आसपास के लोग राजनारायण को एम्बुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पेशे से अधिवक्ता राजनारायण को कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने अपने सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके पहले भी वह सहकारिता बैंक में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। वह 1993 में कांग्रेस के टिकट पर लालगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending