मुख्य समाचार
उप्र में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी
लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र में किसानों, युवाओं व महिलाओं को तरजीह देते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश की गई है। उप्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में घोषणा-पत्र जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस के उप्र प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पी. एल. पुनिया और शीला दीक्षित भी मौजूद थीं।
पार्टी ने उप्र में छात्राओं को साइकिल देने और महिलाओं को पंचायतों एवं शहरी निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है।
घोषणा-पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि चुनाव जीतने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे, जिसके लिए एक जिले में तीन महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के तहत महिलाओं को 150 दिनों तक काम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के तहत उप्र विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं, जबकि वह खुद 298 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
नेशनल
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
मनोरंजन1 day ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
नेशनल1 day ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
खेल-कूद2 days ago
शुभमन गिल पर BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माना, बाकी टीम मेंबर्स भी आए लपेटे में