Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र में अखिलेश की टीम बिगाड़ रही कानून व्यवस्था : भाजपा

Published

on

Loading

लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए अखिलेश यादव की टीम को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के मुताबिक, सपा नेता शिवपाल यादव ने भी स्वीकार कर लिया है कि ‘अवसरवादी सपाइयों’ की टीम ही उप्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ रही है। इससे अखिलेश का चेहरा बेनकाब हो गया है।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, सपा के युवराज सत्ता जाते ही घिनौनी राजनीति पर उतर आए हैं। उनके चाचा शिवपाल यादव ने साफगोई से स्वीकार किया कि सपा में अपराधी और दलाल प्रवृत्ति के लोग हैं, जो अब प्रदेश में योगी सरकार को बदनाम करने के लिए उपद्रव कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के लाख प्रयासों के बावजूद प्रदेश में अमन-चैन कायम है और षड्यंत्रों के बावजूद सहारनपुर की घटना को नियंत्रित करना योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में अवैध कारोबार पर रोक से टीम अखिलेश में हड़कंप है। अवैध कारोबारी सरकार को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है, जिसको जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता ‘सबका साथ-सबका विकास’ के साथ खड़ी है।

Continue Reading

नेशनल

लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि इसके बाद एनडीए गठबंधन दल के अलग-अलग सांसदों ने भी शपथ ली है।

मोदी ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीसरी बार पीएम पद शपथ ली है। इससे पहले सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार पीएम के रूप में देश की बागडोर संभाल चुके हैं। विदेशी मेहमानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। नेपाल, मोरिशस, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और सेशल्स के राष्ट्र अध्यक्ष समारोह में शामिल हुए।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के अलावा भूटान के राष्ट्राध्यक्ष ने पीएम मोदी को बधाई दी।

Continue Reading

Trending