Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : मादक पदार्थ के 3 तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading

बांदा| उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को शहर के एक मुहल्ले में छापा मारकर पंद्रह लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रवींद्र वर्मा ने बताया कि शहर के रेलवे माल गोदाम रोड के मुहल्ला दुर्गानगर स्थित एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर पंकज ठठेर, पवन पटेल व ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दस किलोग्राम चरस व पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत बाजार में करीब पंद्रह लाख रुपये होगी।  पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending