Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : पीजीआई में फिर शुरू होगा लिवर प्रत्यारोपण

Published

on

उप्र, पीजीआई, लिवर प्रत्यारोपण

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एक बार फिर लिवर प्रत्यारोपण शुरू होने जा रहा है। 15 वर्ष बाद लिवर प्रत्यारोपण के लिए आधुनिक आपरेशन थिएटर व आईसीयू भी तैयार कर लिया गया है। लिवर प्रत्यारोपण प्रो. अभिषेक यादव की अगुवाई में किया जाएगा।

पीजीआई में शुरुआती दौर में एक दो लिवर प्रत्यारोपण सफल होने के बाद नौ असफल हो गए थे। हाल ही में एक महिला का लिवर प्रत्यारोपण होने पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद संस्थान ने तय कर लिया था कि प्रत्यारोपण के लिए सुपर स्पेशियलिटी विभाग अलग से तैयार किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक उपकरण के अलावा अन्य सुविधाएं भी उच्चस्तरीय होगी।

विभाग में आईसीयू के अलावा अत्याधुनिक आपरेशन थिएटर भी बनकर तैयार हो गए हैं। गैस्ट्रोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राजन सक्सेना ने बताया कि विभिन्न संस्थानों में लिवर प्रत्यारोपण करने वाले प्रो. अभिषेक यादव की अगुवाई में अब लिवर प्रत्यारोपण दोबारा शुरू किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि अगले सप्ताह एक लिवर प्रत्यारोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रो. अभिषेक के अलावा अन्य विशेषज्ञ व प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ को भी तैनात कर दिया गया है। यह टीम नए सिरे गठित की गई है। प्रो. अभिषेक यादव ने बताया कि विश्व में लिवर प्रत्यारोपण की दर 70 से 80 फीसदी है। भारत में इसकी सफलता की दर और भी कम है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending