Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र चुनाव में परिवर्तन के वादे के साथ उतरेगी भाजपा : अमित शाह

Published

on

Loading

 

 amit shah

amit shah

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं और पिछले कुछ समय में दुनिया के भीतर देश की साख बढ़ी है। शाह ने कहा कि वह उप्र के चुनाव में परिवर्तन के वादे के साथ जाना चाहते हैं। लखनऊ स्थित ताज होटल में आयोजित हिंदुस्तान शिखर समागम में शिरकत करते हुए शाह ने ये बातें कही।

उन्होंने कहा, “जातिवाद, तुष्टीकरण व परिवारवाद के आधार पर लोगों को लड़ाया जाता है। इस स्थिति में बदलाव लाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

शाह ने कहा कि चुनाव के वक्त ही यह एजेंडा तय हो कि देश की राजनीति परिवारवाद, जातिवाद अथवा तुष्टिकरण के आधार पर चले या फिर अच्छे प्रदर्शन के आधार पर?

उन्होंने कहा, “जब हम प्रदर्शन की बात करते हैं, तब हम कह सकते हैं कि भाजपा ने इस दिशा में काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां अच्छा काम हुआ है। इस देश ने कांग्रेस की विचारधार वाली सरकारें देखी हैं, वामपंथी विचारधारा वाली पार्टियों व परिवारवाद वाली सरकारों का काम भी देखा है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन राज्यों में इन विचारधारा वाली सरकारें हैं, वहां कितना काम हुआ है, इसकी तुलना भाजपा शासित राज्यों में बनी सरकारों से की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि गुजरात विकास का मॉडल सबके सामने है। आजादी के 60 वर्षो बाद भी आज तक उप्र का विकास नहीं हुआ है। इसके लिए दोषी कौन है?

उन्होंने कहा, “हम प्रदर्शन के आधार पर सरकार चलाना चाहते हैं। युवाओं को रोजगार के मौके देना चाहते हैं। हम युवाओं को ये सकारात्मक सोच देना चाहते हैं।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending